अब होमगार्ड लेंगे पिस्टल चलाने का प्रशिक्षण, जुलाई के प्रथम सप्ताह से 21 दिनों की ट्रेनिंग

On

देहरादून। होमगार्ड स्वयंसेवक पिस्टल प्रशिक्षण एवं फायरिंग अभ्यास, केंद्रीय संस्थान थानों, रायपुर देहरादून में प्राप्त करेंगे। इस संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जुलाई 2023 के प्रथम सप्ताह से 21 दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें प्रत्येक जवान को ‘9 एमएम पिस्टल’ के संबंध में जानकारी, उसका रखरखाव, शस्त्र से संबंधित […]

देहरादून। होमगार्ड स्वयंसेवक पिस्टल प्रशिक्षण एवं फायरिंग अभ्यास, केंद्रीय संस्थान थानों, रायपुर देहरादून में प्राप्त करेंगे। इस संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जुलाई 2023 के प्रथम सप्ताह से 21 दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें प्रत्येक जवान को ‘9 एमएम पिस्टल’ के संबंध में जानकारी, उसका रखरखाव, शस्त्र से संबंधित सावधानियों के बारे में बताया जाएगा एवं फायरिंग अभ्यास कराया जाएगा। प्रत्येक जवान से 25 राउंड फायरिंग प्रशिक्षण कराया जाना प्रस्तावित है। उत्तराखंड शासन की अनुमति के उपरांत विभाग में 100 9एमएम पिस्टल एवं 10,000 राउंड्स क्रय किए गए हैं।

कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना के निर्देश में लगातार जवानों को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। वर्ष 2022 के सत्र में होमगार्ड स्वयंसेवकों को 7.62 एमएम एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। उन्हीं एसएलआर प्रशिक्षित जवानों में से 50 होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रथम चरण में 45 वर्ष की आयु से कम उम्र के जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर के 50 होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 21 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए निर्धारित समय सारणी जारी की जा रही है।

प्रत्येक दिवस का 10 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रशिक्षण प्रात: 4:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, इस दौरान परेड से लेकर आंतरिक तथा बाह्य कक्षाएं, विश्राम के साथ मनोरंजन की व्यवस्था भी होगी। किसी भी प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण के दौरान संस्थान छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को ड्यूटी भत्ते के समान धनराशि प्रदान की जाएगी।

होमगार्ड स्वयंसेवकों को अब तक थाना चौकियों के साथ सरकारी दफ्तरों में सामान्य सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाती रही है। एसएलआर तथा 9एमएम पिस्टल के साथ प्रशिक्षण के उपरांत होमगार्ड स्वयंसेवक को अहम जिम्मेदारियां भी दिया जाना प्रस्तावित है, जिसमें संत्री ड्यूटी, एस्कॉर्ट ड्यूटी आदि शामिल हैं।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं