प्रार्थना पत्र में तहसीलदार को रिश्वत देने की कोशिश में एक गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून तहसील में नियुक्त तहसीलदार को एक प्रार्थना पत्र में लपेट कर नकद धनराशि (रिश्वत) देने पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज दोपहर 12.00 बजे तहसील देहरादून में तहसील दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की जा रही थी। इसी दौरान, देवेन्द्र पुत्र देवी सिंह, […]
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून तहसील में नियुक्त तहसीलदार को एक प्रार्थना पत्र में लपेट कर नकद धनराशि (रिश्वत) देने पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज दोपहर 12.00 बजे तहसील देहरादून में तहसील दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की जा रही थी। इसी दौरान, देवेन्द्र पुत्र देवी सिंह, निवासी ग्राम मियांवाला परगना परवादून, जनपद देहरादून का जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से मार्क किया हुआ प्रार्थना पत्र लेकर एक व्यक्ति गुल मौहम्मद पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी कारगी ग्रान्ट, देहरादून वहां आया और प्रार्थना पत्र में 17,500 रुपये रखकर तहसीलदार सदर देहरादून मो0 शादाब को प्रार्थना पत्र के अन्दर रखकर घूस देने का प्रयास करने लगा। उस समय तहसील के अन्य कार्मिक संगत सिंह सैनी, कृपाल सिंह राठौर व सत्यप्रकाश आदि उपस्थित थे।
प्रवक्ता के अनुसार, तहसीलदार, सदर व अन्य कर्मियों द्वारा रिश्वत देने वाले गुल मौहम्मद को मौके पर ही पकड लिया गया। इसके सम्बन्ध में, तहसीलदार द्वारा कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्त को अब बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां