उत्तराखंड: चार जिलों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 जुलाई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। केंद्र के मुताबिक, आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी। विभाग ने […]
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 जुलाई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
केंद्र के मुताबिक, आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी। विभाग ने बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादूऩ, नैनीताल, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिले में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष जनपदों में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां गर्जन के साथ बिजली कड़कने और बारिश के तीव्र, अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां