राखी सावंत ने मनाया तलाक का जश्न, वीडियो वायरल
बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। राखी पिछले काफी समय से अपने अफेयर, शादी और बाद में पति आदिल खान दुर्रानी से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच राखी सावंत एक बार फिर आदिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर […]
बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। राखी पिछले काफी समय से अपने अफेयर, शादी और बाद में पति आदिल खान दुर्रानी से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच राखी सावंत एक बार फिर आदिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में हैं। फिलहाल राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत दुल्हन बनकर ढोल पर बेसुध होकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी अपने तलाक का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में राखी रेड लहंगे में दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। दुल्हन के परिधान में वह ढोल-नगाड़ों की ताल पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। वह सबकुछ भूलकर बेहोशी में डांस करती नजर आती हैं। राखी सावंत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राखी के इस वीडियो पर अब नेटिजन्स भी अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं।
इस वीडियो में राखी सावंत कहती नजर आ रही हैं, ‘आखिरकार मेरा ब्रेकअप हो गया, मुझे तलाक मिल रहा है और यह मेरी ब्रेकअप पार्टी है। लोग दुखी हैं, लेकिन मैं खुश हूं… चलो एक नई शुरुआत करते हैं!’ इसके बाद वह सिर पर घूंघट रखकर ढोल की थाप पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं और इस पर कई कमेंट आ रहे हैं।
राखी सावंत ने कुछ महीने पहले आदिल दुर्रानी से शादी की थी। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें आने लगीं। इतना ही नहीं राखी ने अपने पति पर धोखा देने का भी आरोप लगाया। इसके बाद आदिल दुर्रानी को सजा हुई थी। वह फिलहाल जेल में है, अपनी सजा काट रहा है। इसी बीच राखी सावंत का आदिल से तलाक हो गया है। घंटों ढोल पीटकर उन्होंने इस खुशी का जश्न मनाया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां