उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 9 जिलों के स्कूलों में छुट्टी
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश भर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी तथा टिहरी जिला में भारी बारिश की संभावना है। लोगों से सावधान और एहतियात बरतने की अपील […]
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश भर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी तथा टिहरी जिला में भारी बारिश की संभावना है। लोगों से सावधान और एहतियात बरतने की अपील की गई है। प्रदेश में मानसून सक्रिय है और भारी बारिश जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपदा नियंत्रण में लगे सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें और सभी जिलों के साथ समन्वय और संवाद कायम रखें।
उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की बात भी कही। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से नदी के आसपास रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां बारिश की वजह से सड़कें बंद हैं, उन्हें यातायात के लिए खोला जाए। जिन-जिन स्थानों पर पर्यटक फंसे हैं, उन्हें भी सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। कई जिलों के जिलाधिकारियों से भी उन्होंने दूरभाष के माध्यम से बात कर उनके जिलों की स्थिति जानी। भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश के 9 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां