धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल लगभग तय, सीएम धामी से मांगी गई फाइनल रिपोर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में जल्द ही मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। बीजेपी आलाकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों की फाइनल रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही मंत्रियों की कुर्सी जाएगी या बच पाएगी। आपको बता दें कि, पार्टी आलाकमान का यह पूरा मैसेज है कि कुछ मंत्रियों की वजह से […]
देहरादून। उत्तराखंड में जल्द ही मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। बीजेपी आलाकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों की फाइनल रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही मंत्रियों की कुर्सी जाएगी या बच पाएगी। आपको बता दें कि, पार्टी आलाकमान का यह पूरा मैसेज है कि कुछ मंत्रियों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि प्रदेश में खराब हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री भी जिस तेजी से रिजल्ट देने की कोशिश कर रहे हैं उनमें भी इन मंत्रियों की वजह से रुकावटें पैदा हो रही हैं।
ऐसे में पार्टी के सूत्रों के अनुसार जल्द ही ऐसे तमाम मंत्रियों की छुट्टी धामी मंत्रिमंडल से हो सकती है जिनकी वजह से सरकार की छवि पर बट्टा लगता है। इनकी जगह पर कुछ युवा और अनुभवी लोगों को मौका मिल सकता है। तीन मंत्रियों की कुर्सी पहले ही खाली है। हाल में चंदन राम दास के निधन के बाद चौथी कुर्सी भी खाली हो गई।
माना जा रहा है दो से तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है। इसका आभास इन मंत्रियों को भी हो गया इनके लिए जून-जुलाई अब भारी होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री की रिपोर्ट आलाकमान की टेबल पर होगी और बीजेपी के महा संपर्क अभियान की समाप्ति के बाद मंत्रियों की रुखसती का फैसला हो जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां