पौड़ी जिले के एक स्कूल की सभी अध्यापिकाओं का रोका वेतन ,सीईओ ने जारी किये आदेश
श्रीनगर। पौड़ी जिले के एक स्कूल की सभी अध्यापिकाओं का वेतन रोका गया है। सीईओ पौड़ी आनंद भारद्वाज ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। साथ ही मामले में टीचर्स से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। दरअसल, विकास खंड पौड़ी के एक राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं को बच्चों को ना पढ़ाना […]
श्रीनगर। पौड़ी जिले के एक स्कूल की सभी अध्यापिकाओं का वेतन रोका गया है। सीईओ पौड़ी आनंद भारद्वाज ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। साथ ही मामले में टीचर्स से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
दरअसल, विकास खंड पौड़ी के एक राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं को बच्चों को ना पढ़ाना भारी पड़ गया है। दायित्व के प्रति हीला-हवाली दिखाने पर स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सहित 8 अध्यापिकाओं के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लग गई है।
सीईओ पौड़ी आनंद भारद्वाज ने आदेश जारी कर दिया है। आनंद भारद्वाज ने कहा, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई को स्कूल खुले। लेकिन, अध्यापिकाएं स्कूल में बच्चों को पढ़ा नहीं रही थी।
बता दें कि शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी आनंद भारद्वाज ने विकास खंड पौड़ी के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, ल्वाली, का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि स्कूल की समस्त अध्यापिकाएं स्टाफ रूम में बैठी थी। सीईओ ने बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने बताया कि स्कूल में किसी भी पीरियड में कोई पढ़ाई नहीं हुई।
सीईओ आनंद भारद्वाज ने बताया राकउमावि ल्वाली में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सहित 8 अध्यापिकाएं सेवारत हैं। समस्त अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों का ना पढ़ाया जाना आपत्तिजनक है। दायित्व के प्रति उदासीनता व जनहित में दिए कार्यों की अनदेखी करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका सहित 8 अध्यापिकाओं के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है और स्पष्टीकरण पूछा गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां