उत्तराखंंड : लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में समाई पर्यटकों की कार, एक की मौत, 4 घायल
चकराता। उत्तराखंड की राजधानी से चकराता घूमने आए पर्यटकों की एक स्विफ्ट कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार देर शाम में हुआ। कार […]
चकराता। उत्तराखंड की राजधानी से चकराता घूमने आए पर्यटकों की एक स्विफ्ट कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा शनिवार देर शाम में हुआ। कार में देहरादून निवासी विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार, आयुष कंसल, यमन साहनी, आदित्य व वासु साहनी सवार थे। इनमें से विनय कश्यप की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम को मौके पर पहुंची।
इसके बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतर कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया, जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। इस मामले में राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार हादसे में मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां