ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन गंगा नदी में गिरा, पांच तीर्थयात्रियों को बचाया गया, छह लापता
ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज तड़के करीब तीन बजे मालाकुंठी के पास एक यात्री वाहन (मैक्स) खाई में गिरकर पलटते हुए गंगा नदी में समा गया। इसमें सवार 11 लोगों में से पांच को रेस्क्यू कर लिया गया है। एसडीआरएफ और थाना मुनि की रेती पुलिस के जवान गोताखोरों की मदद से बाकी छह […]
ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज तड़के करीब तीन बजे मालाकुंठी के पास एक यात्री वाहन (मैक्स) खाई में गिरकर पलटते हुए गंगा नदी में समा गया। इसमें सवार 11 लोगों में से पांच को रेस्क्यू कर लिया गया है। एसडीआरएफ और थाना मुनि की रेती पुलिस के जवान गोताखोरों की मदद से बाकी छह व्यक्तियों की तलाश कर रहे हैं। यह जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर रितेश शाह ने दी।
उन्होंने बताया कि सभी लोग केदारनाथ के दर्शनकर कर लौट रहे थे। यह लोग अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। यह मैक्स सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही थी। यह हादसा मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच मुख्य मार्ग पर हुआ। इस समय गंगा नदी में गोताखोर बाकी लोगों की तलाश कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर शाह ने बताया कि बदरपुर (दिल्ली) के बिजेंदर (46), शाहपुर (पंजाब) के आकाश (22), शाहपुर (पंजाब) के प्रदीप कुमार (27), नालंदा (बिहार) के रोशन कुमार (25) और हैदराबाद की हरियाणवी (25) को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन सभी को चोट आई है। इस वजह से सबको राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है।
मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह के अनुसार चालक सहित छह लोगों की तलाश जारी है। सकुशल बचे यात्रियों के मुताबिक वाहन के साथ गंगा में समाए लोगों में अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजनगढ़ (दिल्ली), अतुल सिंह निवासी शिवपुरी (बिहार), अक्षय कुमार निवासी बिहार, सौरभ कुमार, रवि हैदराबाद और मैक्स चालक शामिल हैं।
रेस्क्यू किए गए यात्रियों के अनुसार वह लोग शनिवार रात आठ बजे सोनप्रयाग से इस वाहन में बैठे थे। भारी बरसात के दौरान तड़के मालाकुंठी पुल के पास चट्टान गिरने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह खाई से पलटते हुए गंगा नदी में समा गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां