मौसम अलर्ट: 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में सतर्क रहने के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी 11 जुलाई तक राज्य के सभी जनपदों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, गरज चमक के साथ कुछ इलाकों में भारी से भी बहुत भारी बारिश की […]
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी 11 जुलाई तक राज्य के सभी जनपदों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, गरज चमक के साथ कुछ इलाकों में भारी से भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेश भर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राज्य में अगले चार-पांच दिन भारी बारिश की संभावना है। जिसको लेकर 11 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों को वीडियो जारी कर विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।
उत्तराखंड में इस सीजन की भारी बारिश शुरू हो गई है। मैदान से पहाड़ को जाने वाले कई राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर पहाड़ गिरने और भूस्खलन होने के कारण बंद हो रहे हैं। संबंधित विभागों द्वारा इन सड़कों को खोलने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन कुछ समय तक सड़कें खुलने के बाद फिर कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो जा रही हैं। इस सबके बीच मौसम विभाग द्वारा 11 जुलाई तक उत्तराखंड के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसने चिंता और बढ़ा दी है।
मौसम विभाग की ओर से 11 जुलाई तक राज्य के तकरीबन हर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इस दौरान बिजली गिरने, भूस्खलन होने और मैदानी इलाकों में जलजमाव की समस्या बढ़ सकती है।
खासकर मैदानी इलाकों से पहाड़ी इलाकों की ओर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सभी जिलों में प्रशासन भी सतर्क हो गया है और आपदा सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां