जादू-टोना कर रहे छह तांत्रिकों को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, जमकर पीटा
रांची। साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के मंजवय गांव में जादू-टोना करने वाले छह तांत्रिकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा और उन्हें रात भर बंधक बनाकर रखा गया। घटना सोगला टोले की है। पुलिस ने तांत्रिकों को मुक्त करा लिया है। लेकिन, घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का […]
रांची। साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के मंजवय गांव में जादू-टोना करने वाले छह तांत्रिकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा और उन्हें रात भर बंधक बनाकर रखा गया। घटना सोगला टोले की है। पुलिस ने तांत्रिकों को मुक्त करा लिया है। लेकिन, घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है, सोगले गांव निवासी मोहन मुर्मू मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान गांव की एक महिला मोहन को बुलाकर अपने घर के पीछे की बाड़ी में ले गयी। जहां पहले से ही ताला कुड़ी मुर्मू, मरंगमय मुर्मू, तलु टुडू, मरांगकुड़ी हांसदा तथा रगत बास्की जादू-टोना कर रहे थे।
ये भी पढ़ें देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर'; केस दर्जतांत्रिकों ने मोहन को पकड़कर उस पर जादू-टोना का प्रयोग किया, जिससे वह बेहोश हो गया। वे मोहन के सिर के बाल काटकर जलाने लगे और उसे एक अंगूठी पहना दी। बाद में मोहन किसी तरह उनके चंगुल से भागकर बाहर निकला और ग्रामीणों को आप बीती सुनाई।
इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी तांत्रिकों को रात भर बंधक बनाकर रखा और उनकी पिटाई की। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बंधक बने तांत्रिकों को मुक्त कराया। पिटाई से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां