कैसे करें सूर्य पूजा

On

सूर्य के 108 नामों का जप। मैंने अनुभव किया कि सरलतम उपायों की श्रंखला में वह लम्बी प्रक्रि या थी। इसका सरलीकरण मैं प्रिय पाठकों के लिए यहां लिख रहा हंू। नियमित रुप से नित्य एक-दो मिनट मात्र कर लेने से आप कुछ ही समय में इसका चमत्कारी प्रभाव देखेंगे। नेत्र के कैसे भी रोग […]

सूर्य के 108 नामों का जप। मैंने अनुभव किया कि सरलतम उपायों की श्रंखला में वह लम्बी प्रक्रि या थी। इसका सरलीकरण मैं प्रिय पाठकों के लिए यहां लिख रहा हंू। नियमित रुप से नित्य एक-दो मिनट मात्र कर लेने से आप कुछ ही समय में इसका चमत्कारी प्रभाव देखेंगे।

नेत्र के कैसे भी रोग के रोगी के लिए तो यह राम बाण प्रयोग सिद्ध होता है। ख्याति, संपन्नता, ऐश्वर्य के लिए यह प्रयोग प्रत्येक साधक के लिए आवश्यक है। अनुमानत: 35 वर्ष से अधिक से मैं श्री सूर्य नमस्कार कर रहा हूं। प्रभु ने मुझे जो सुखानुभूति दी है, वह मैं शब्दों में नहीं लिख सकता हंू, ठीक गूंगे को गुड़ का स्वाद न बता पाने की मन:स्थिति की तरह।
भगवान श्री सूर्य नारायण प्रत्यक्ष देवता हैं। सृष्टि क्र म में इनका विशेष स्थान है। वैसे तो सूर्य के अनेक नाम (मंत्र) विभिन्न योग-मुद्राओं के साथ जप करने का विधान है परन्तु सरलतम उपाय है  नाड़ी शोधन करके सूर्य के 12 मंत्रों से सूर्य को अर्घ्य देना।

प्राणायाम के द्वारा जिसका नि:शेष मन धुल गया है, ऐसा मन ही ब्रह्म में स्थिति है। अत: सर्वप्रथम सूर्य के सम्मुख नाड़ी शोधन करने का प्रयास करें। ऐसा करने से ही प्राणायाम करने की शक्ति प्राप्त होती है। अपने अंगूठे से दाहिने नथुने को दबा कर बायें नथुने से अपनी शक्ति के अनुसार श्वास खीचें, फिर तुरंत बायें नथुने को दबा कर दाहिने से श्वास धीरे-धीरे बाहर निकाल दें। इसी प्रकार धीरे-धीरेे दाहिने नथुने से श्वास खींच कर पूरी तरह से फेफड़ों को वायु से भर लें और दाहिने नथुना दबा कर बायें से श्वास धीरे-धीरे बाहर फेंक दें। इस प्रकार रुक-रुक कर अपने सामर्थ्यानुसार 3, 5 अथवा अधिक आवृत्तियां पूरी करें। ध्यान को अंदर ही केंद्रित करें। कुछ ही समय में आपकी अंत: नाड़ी शुद्धि हो जाएगी।

मार्च की संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें 6 या 7 मार्च सही तारीख क्या है, चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त ये भी पढ़ें  मार्च की संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें 6 या 7 मार्च सही तारीख क्या है, चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

नाड़ी शोधन के बाद सूर्य देव के सम्मुख जल के किसी पात्र से 12 बार ऐसे जल छोड़ें कि सूर्य की रश्मियां जल से छन कर आपके पूरे शरीर का स्पर्श करें। प्रत्येक अर्ध्य देने से पूर्व सूर्य का एक नाम (मंत्र) जपें।
सूर्य के 12 प्रभावी मंत्र हैं –
1. मित्रय नम:  2.  रवये नम: 3.  सूर्याय नम: 4.  भानवे नम: 5. खगाय नम: 6.  पूष्णे नम: 7.  हिरण्यगर्भाय नम: 8.  मरीचये नम: 9.  आदित्याय नम: 10.  सवित्रो नम: 11.  अर्घाय नम: 12.  भास्कराय नम:।

अन्तिम मंत्र जप तथा अर्घ्य के बाद दायें हाथ की सूर्य उंगली अर्थात अनामिका से अर्घ्य से नीचे गिरे जल को स्पर्श कर अपने आज्ञा चक्र  पर लगा कर उसे चैतन्य करें। दोनों हाथों को आपस में रगड़कर उत्पन्न हुई ऊर्जा को चेहरे पर फेर कर उसे कान्तिमय बनायें। हाथों की रेखाओं को देखें। ऐसा भाव जगाएं कि सारी रेखाएं ऊर्ध्वगामी हो रही हैं। इससे सूर्य रेखा व भाग्य रेखा प्रबल होगी। जिस व्यक्ति की ये दोनों रेखाएं प्रबल हो जाएं तो फिर धनसंपदा, ऐश्वर्य, ख्याति आदि उससे कहां दूर रह जाएगी।
– गोपाल राजू (वैज्ञानिक)

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं