अध्यात्म: भगवत्प्राप्ति के लिए भाव ही प्रधान साधन है

On

भक्त जिस भावना से भगवान को याद करता है उसे उसके अनुसार ही फल की प्राप्ति होती है। छोटी से छोटी क्रिया भी भाव की प्रधानता से मुक्ति तक दे सकती है और उत्तम से उत्तम क्रिया भी निम्न श्रेणी का भाव होने पर नरक तक ले जाती है। इस प्रकार एक ही क्रिया भाव […]

भक्त जिस भावना से भगवान को याद करता है उसे उसके अनुसार ही फल की प्राप्ति होती है। छोटी से छोटी क्रिया भी भाव की प्रधानता से मुक्ति तक दे सकती है और उत्तम से उत्तम क्रिया भी निम्न श्रेणी का भाव होने पर नरक तक ले जाती है।

इस प्रकार एक ही क्रिया भाव के कारण उत्तम, मध्यम और अधम फल देने वाली हो सकती हैं। सामान्य श्रेणी की क्रिया अगर कर्तव्य समझकर निष्काम प्रेमभाव से की जाएं तो अंतकरण की शुद्धि होकर इनसे परमात्मा की प्राप्ति तक हो सकती है। इसका अर्थ है भाव ही प्रधान है, क्रिया नहीं। इसलिए हम जो भी कार्य करें, उत्तम भाव से करें।

भगवान का एक भक्त साधक था जो पीपल के पेड़ के नीचे रहकर भजन, ध्यान, गीता पाठ, साधु सेवा, तप और उपवास करता था। एक बार नारद जी उधर से निकले, तब उस भक्त ने नारद जी से पूछा, आप कहां जा रहे हैं।
नारद जी ने उत्तर दिया, मैं बैकुण्ठ धाम जा रहा हूं। भक्त ने नारद जी के चरणों में सिर झुकाकर कहा कि क्या आप मेरे लिए भगवान से यह पूछ लेंगे कि मुझे उनके दर्शन कब होंगे। नारद जी ने उत्तर दिया-क्यों नहीं। नारद जी भगवान के गुणों का कीर्तन करते हुए भगवद्धाम जा पहुंचे।

जब नारद जी भगवान से बातें कर रहे थे तो नारद जी ने उस भक्त का संदेशा उन्हें सुनाया और पूछा-भगवन उस भक्त की सेवा पूजा, भजन-ध्यान, तपस्या प्रशंसा योग्य है। वो आपके दर्शनों का अभिलाषी है। उसे आपके दर्शन कब होंगे? भगवान बोले-इसका उत्तर अभी मैं नहीं दे सकता। नारद जी उत्सुक होकर बोले-क्यों भगवन?

भगवान ने उत्तर दिया-उसका भजन, ध्यान, सेवा-पूजा और तपस्या उस भाव की नहीं है इसलिए पीपल के पेड़ पर जितने पत्ते हैं, उतने वर्षों बाद मेरे दर्शन होंगे। भगवन की यह बात सुनकर नारद जी हैरान रह गये। भगवन ने कहा-इस रहस्य को तुम नहीं समझोगे। बस तुम उसे मेरा कहा बता देना।

कुछ समय बाद नारद जी लौटकर उस पीपल के पेड़ के नीचे बैठे भक्त के पास पहुंचे। भक्त नारद जी को देखकर उनके चरणों में नतमस्तक हो गए और जानने के इच्छुक हुए कि भगवान जी ने अपने दर्शन देने का क्या समय बताया है। नारद जी ने जो भगवान जी से बात हुई थी, सारा विवरण बता दिया। नारद जी ने कहा-आप अपनी साधना जारी रखें। आपको प्रभु के दर्शन पीपल के वृक्ष में जितने पत्ते हैं, उतने वर्षों बाद होंगे।

भक्त एकदम करूणाभाव से गदगद होकर बोला-क्या सच मुझे भगवान के दर्शन होंगे? क्या यह बात भगवान जी ने अपने श्री मुख से कही? जब कभी हों, भगवान के दर्शन तो अवश्य ही होगें।
भक्त के आनन्द का ठिकाना नहीं रहा। उसके भक्ति के भाव एकदम बदल गये। वह आनंद विभोर होकर प्रेम भाव से भगवान के गुणों का कीर्तन करने लगा, मस्त होकर नाचने लगा। इतना मग्न हो गया कि उसे अपने तन की सुधि भी नहीं रही। भगवान प्रसन्न होकर उसी समय उसके समक्ष प्रकट हो गये। नारद जी भी वहीं थे। वे देखकर अवाक् रह गये। उन्होंने पूछा-भगवन! आप ने तो इस साधक को कई वर्षों बाद दर्शन देने थे पर आप तो दोपहर बीतने पर ही प्रकट हो गये।

तभी प्रभु मुस्करा कर बोले-मैंने तुझसे कहा था न कि तुम इस रहस्य को नहीं समझ पाओगे। नारद जी ने कहा, मुझे प्रभु इस रहस्य के बारे में समझाइये। भगवन बोले-नारद उस समय इस साधक की क्रिया प्रधान थी। अब क्रिया के साथ-साथ भाव भी हैं। वैसे व्रत, उपवास, सेवा-पूजा, तपस्या, गीतापाठ, सपुरूषों का संग उत्तम क्रियाएं हैं। इन सब क्रियाओं के साथ साथ भक्त का अनन्य प्रेमभाव भी हो तो उसमें विलम्ब उचित नहीं।

यह जान नारदजी प्रेम विभोर हो गये और भावावेश में अपनी सुध-बुध भूलकर भगवान के नाम और गुणों का कीर्तन करते हुए नृत्य करने लगे। दोनों भक्तों की प्रेममयी स्थिति को देखकर भगवान भी प्रेम मग्न हो गये और कहा-जो मुझे जिस रूप में भजता है मैं भी उनको उसी रूप में भजता हूं।
– नीतू गुप्ता

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना