परमात्मा का स्वाभाव
जब अग्नि, वायु, जल जो परमात्मा के बनाये हैं अपना स्वभाव नहीं त्यागते तो परमात्मा तो निश्चय ही सुख का प्रदाता है, उसका स्वभाव सदा सुख देने वाला ही रहेगा। वायु शरीर को छुऐगी तो अपनी उपस्थिति का बोध करा देगी। किसी को हाथ जोड़ने नहीं पड़ते कि हे अग्रि मुझे ठण्ड लग रही है […]
जब अग्नि, वायु, जल जो परमात्मा के बनाये हैं अपना स्वभाव नहीं त्यागते तो परमात्मा तो निश्चय ही सुख का प्रदाता है, उसका स्वभाव सदा सुख देने वाला ही रहेगा। वायु शरीर को छुऐगी तो अपनी उपस्थिति का बोध करा देगी। किसी को हाथ जोड़ने नहीं पड़ते कि हे अग्रि मुझे ठण्ड लग रही है उसे दूर कर। अग्रि के समीप जाइये वह अपना काम करेगी ही।
ऐसे ही भगवान के समीप बैठो, हाथ जोड़ो न जोड़ो, बोलो न बोलो कि परमात्मा मेरे दुख दूर करो। उनका स्वभाव ही ऐसा है दुख दूर होगा ही, अपने आप होगा। इसके लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं, भागने की जरूरत नहीं, पर इंसान उल्टी तरफ दौड़ रहा है। जिधर से सुख आता है उधर, जिधर से ठंडी हवाओं का झोंका आता है उधर की तरफ मुंह करके नहीं बैठता। जिधर से माया की गर्मी आ रही है उधर की तरफ मुंह करके भाग रहे हैं।
वह (स्व) सुख स्वरूप है, सुख देने वाला है। हम परमात्मा के जितने समीप आते जायेंगे, उसी मात्रा में सुख की प्राप्ति होगी, अवश्य होगी, परन्तु हम अभागे हैं। हम उसका नाम तो लेते हैं, परन्तु उसका सानिध्य प्राप्त नहीं करते, क्योंकि उसका सानिध्य प्राप्त करने की पात्रता प्राप्त करने का प्रयास हम करते ही नहीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां