Monday, May 19, 2025

बस्ती जनपद के सोलह पेट्रोल पम्पों पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

बस्ती। जनपद में बगैर नक्शा पास कराए कई पेट्रोल पंप धड़ल्ले से चल रहे हैं। दो माह के कंडीशनल एनओसी पर लगातार कई वर्षों तक खेल किया जा रहा है। अब इस पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। जांच में जिले के 16 पेट्रोल पंपों के रिकार्ड दुरुस्त नहीं पाए गए हैं।

जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने बताया कि ज्यादातर पेट्रोल पंप संचालक एनओसी देने वाले कई विभागों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। बिना नक्शा पास कराए पेट्रोल पंप संचालित कर रहे हैं। इन्हें प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद इनके निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि कई पम्पों के रिकार्ड भी दुरुस्त नहीं है। संचालकों ने मनमाने तरीके से मौके पर निर्माण या कई बदलाव तक कर लिए हैं। जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने कहा कि 11 पेट्रोल पंपों के मालिकों को चेतावनी दी गई है। उपयुक्त जवाब नहीं मिलने पर पेट्रोल पंपों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 16 पेट्रोल पंपों के स्वामियों से एनओसी मांगी गई है। इन सभी पम्पों के सत्यापन भी कराए जा रहे हैं। इस कार्यवाही से पेट्रोल पम्प मालिकों में खलबली मच गई है, अभी तक विभाग की आंखों में धूल-झोंक कर अपना काम चला रहे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय