Saturday, April 26, 2025

नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसों में टक्कर, दर्जन भर यात्री घायल

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर को 2 बसें आपस में टकरा गई। इस घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

थाना रबूपुरा के प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज यमुना एक्सप्रेसवे के 27 किलोमीटर के पास 2 बसे आपस में आगे-पीछे टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवाल निरंजन पुत्र गंगाधर, सुमित पुत्र प्रमोद कुमार, अल्ताफ हुसैन, रिजायल, मनीष गुप्ता, विनोद सहित दर्जन भर लोग गंमीर रूप से घायल हो गए।

[irp cats=”24”]

 

 

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए उन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय