Thursday, September 19, 2024

अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को लाभ दिलाया जाए- डा. संजय निषाद

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मंत्री मत्स्य विभाग डॉ. संजय निषाद ने आज विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिये। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर जनपद के अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाये।

 

उत्तर प्रदेश के मंत्री मत्स्य विभाग डॉ. संजय निषाद ने जनपद मुजफ्फरनगर स्थित विकास भवन सभागर में समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, पुलिस अधीक्षक, नगर, जिला अध्यक्ष, निषाद पार्टी मुजफ्फरनगर, उप निदेशक मत्स्य, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर, अग्रणी बैंक प्रबन्धक, सहारनपुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुजफ्फरनगर, जिला परियोजना अधिकारी, नेडा, मुजफ्फरनगर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता मुजफ्फरनगर, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग, मुजफ्फरनगर, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत विभाग,

 

 

मुजफ्फरनगर, उपायुक्त मनरेगा, मुजफ्फरनगर, उप निदेशक निदेशक मत्स्य, मुख्यालय लखनऊ उपस्थित रहे। मत्स्य मंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की उपयोजनाओं यथा बायोफ्लॉक पाण्ड निर्माण व निवेश, मोटर साईकिल बिद आइस बाक्स, आर.ए.एस. निर्माण व फीड मिल व किसान क्रेडिट कार्ड, मछुआ दुर्घटना बीमा योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को लाभ दिलाया जाए,

 

 

जिससे मत्स्य किसानों की आय में वृद्धि हो सके व रोजगार का भी सृजन हो सके। जनपद की प्रगति से प्रसन्नता व्यक्त की और उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि लक्ष्य की जल्द से जल्द पूर्ति करने का प्रयास किया जाए। यह जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य मुजफ्फरनगर ने दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय