Thursday, May 15, 2025

मुज़फ्फरनगर की काऊ सेंचुरी में डा.संजीव बालियान ने किया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व गोवर्धन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष कुश पुरी के नेतृत्व में गो अभ्यारण में मियावाकी विधि द्वारा वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया।  पूर्व मंत्री ने बताया कि इस वनारोपण के माध्यम से काऊ सेंचुरी में प्रथम वर्ष में लगभग 3000  स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, जिसका शुभारम्भ 500  पेड़ लगा कर किया गया।

डा. संजीव बालियान व गोवर्धन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष कुश पुरी ने काऊ सेंचुरी में चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया तथा कृत्रिम गर्भधान के विषय में भी एनडीडीबी के अधिकारियों से चर्चा की एवं काऊ सेंचुरी को प्रजनन केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। दिल्ली से आये एनडीबीबी के अधिकारियों के साथ लंबित कार्यों की भी समीक्षा की तथा काऊ सेंचुरी में बनाए जाने वाले बायोगैस प्लांट की भी समीक्षा की। संजीव बालियान ने इस विषय में एनडीडीबी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किये।

कार्यक्रम में एनडीडीबी के नीरव कुमार व पवन कुमार, जिला पंचायत सदस्य रजत, अरविन्द भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय