Friday, May 9, 2025

मुंबई हवाई अड्डा पर 14.9 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त; दो यात्री गिरफ्तार

मुंबई – सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दो यात्रियों से 14.9 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों ने शुक्रवार को बैंकॉक से आए दो यात्रियों को रोका और 14.9 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों यात्रियों ने अपने सामान में 14 पैकेट में मादक पदार्थ को छिपा कर रखा था।यात्रियों को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि वे किसे प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने जा रहे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय