Tuesday, April 29, 2025

ईडी का रांची समेत देशभर में 21 जगह छापा, झारखंड में ‘मुर्दों के इलाज’ पर आयुष्मान भारत योजना में लूट का खुलेगा राज

रांची। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची समेत देशभर में एक साथ 21 स्थानों पर छापा मारा है। निदेशालय की इस बड़ी कार्रवाई से आयुष्मान भारत योजना में की गई गड़बड़ी का खुलासा होने की उम्मीद है। यह कार्रवाई सुबह से रांची के अशोक नगर, पीपी कंपाउंड, एदलहातू, बरियातू, लालपुर और चिरौंदी में चल रही है।

 

मंत्री कपिल देव ने काली नदी पुल से पीनना बाईपास तक स्वीकृति कराई, गांधी कॉलोनी से भोपा रोड तक की सड़क भी बनेगी

[irp cats=”24”]

 

संसद में आयुष्मान भारत योजना पर पेश की चुकी भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड में तमाम तरह की धांधली हुई है। इसमें हैरानी जताते हुए यह तक दावा किया गया है कि ‘मुर्दों का इलाज’ कर दिया गया। इस रहस्योद्घाटन पर ईडी ने जांच शुरू की। ईडी ने स्वास्थ्य विभाग और झारखंड स्टेट हेल्थ सोसाइटी से ‘ऐसा करने’ वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी।

मुज़फ्फरनगर में दूसरे मिल को गन्ना आपूर्ति शिफ्ट करने पर किसानों ने काटा हंगामा, भाकियू ने धरना किया शुरू

 

स्वास्थ्य विभाग ने कुछ अस्पतालों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की सूचना भेजी। ईडी ने इस प्राथमिकी को आर्थिक अपराध सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) के तौर पर दर्ज कर बड़ा एक्शन शुरू किया है। ईडी ने झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल में दो, उत्तर प्रदेश में एक और दिल्ली में भी छापा मारा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय