Monday, May 19, 2025

बारिश में हुई ईद उल जुहा की नमाज, लोगों ने मांगी अमन चैन की दुआ

मेरठ। ईद उल जुहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने बारिश के बीच मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और अमन और चैन की दुआ मांगी। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में ईद उल जुहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच झमाझम बारिा भी हो रही है। लोगों ने सुबह से ही ईद की तैयारियां करना शुरू कर दिया।

बकरी ईद पर कुर्बानी भी दी जाती है इसके लिए लोगों ने पहले ही पशुओं को खरीद लिया था। आज सुबह से मेरठ और आसपास के कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। बावजूद इसके मस्जिदों और ईदगाह में पहुंचकर लोगों ने अमन.चैन की दुआ मांगी।

वहीं ईद के त्यौहार को लेकर रात भर बाजार गुलजार रहे तो मस्जिदों में भी अलग ही रौनक नजर आई।
ईद-उल-जुहा के मौके पर पुलिस प्रशासन ने लोगों को सख्त हिदायत दी कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष सड़क पर न फेंके जाएं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय