‘बिग बॉस ओटीटी’ 2 में वाइल्डकार्ड एंट्री लेंगे अब्दु रोजिक
मुंबई। लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार अब्दु रोजिक रियलिटी स्ट्रीमिंग शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन 2 में एक नए वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करेंगे। रियलिटी शो में शामिल होने और घर में फिर से प्रवेश करने पर अब्दु ने कहा कि मैं वास्तव में बिग बॉस ओटीटी 2 में आकर बहुत खुश हूं। मैं […]
मुंबई। लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार अब्दु रोजिक रियलिटी स्ट्रीमिंग शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन 2 में एक नए वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करेंगे।
रियलिटी शो में शामिल होने और घर में फिर से प्रवेश करने पर अब्दु ने कहा कि मैं वास्तव में बिग बॉस ओटीटी 2 में आकर बहुत खुश हूं। मैं वहां एक बार फिर से सभी लोगों का मनोरंजन करुंगा।
ये भी पढ़ें 'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत उन्होंने कहा कि बिग बॉस ओटीटी 2 ट्रेंड कर रहा है, और मैं अपने पसंदीदा भाईजान सहित सभी से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।
विचित्र व्यक्तित्व और मनोरंजन के लिए जाने जाने वाले अब्दु रियलिटी शो में अपनी उपस्थिति से बिग बॉस के घर के अंदर एक नई कहानी शुरू करेंगे। अब्दु को इससे पहले बिग बॉस 16 में भी देखा गया था।
बिग बॉस ओटीटी 2 रोजाना रात 9 बजे नए एपिसोड के साथ जियोसिनेमा पर स्ट्रीम होता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां