गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने दरगाह में चढ़ाया चादर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 की रिलीज के पहले मुंबई के माहिम दरगाह पहुंचीं, जहां उन्होंने चादर चढ़ा कर सजदा किया। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने […]
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 की रिलीज के पहले मुंबई के माहिम दरगाह पहुंचीं, जहां उन्होंने चादर चढ़ा कर सजदा किया।
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। 22 सालो के बाद गदर की सीक्वल ‘गदर 2’ रिलीज होने जा रही है। गदर 2 की रिलीज के पहले अमीषा मुंबई के माहिम दरगाह पहुंचीं, जहां उन्होंने चादर चढ़ा कर सजदा किया। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो में अमीषा ब्लैक अनारकली सलवार सूट में नजर आ रही हैं। सर पर दुपट्टा लिए अमीषा काफी खूबसूरत लग रही हैं। ‘गदर 2,11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा , उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां