दो हफ्ते आगे बढ़ा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’, अब 13 अगस्त को होगा समाप्त
मुंबई। बिग बॉस फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ को दो सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। शुरुआत में, शो को छह सप्ताह तक चलाने की योजना थी। शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए, सलमान खान ने रियलिटी शो को दो सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया। अब […]
मुंबई। बिग बॉस फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ को दो सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। शुरुआत में, शो को छह सप्ताह तक चलाने की योजना थी। शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए, सलमान खान ने रियलिटी शो को दो सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया।
अब यह शो 13 अगस्त को समाप्त होगा। शो में कुछ स्पेशल वाइल्डकार्ड एंट्री होंगी। इस नए डेवलपमेंट को देखते हुए सलमान खान भी संभवतः कुछ खास लेकर आएंगे।
शो में अब तक 13 से ज्यादा सेलिब्रिटीज हिस्सा ले चुके हैं। इनमें अभिषेक मल्हन, पुनीत कुमार, फलक नाज़, जिया शंकर, आकांक्षा पुरी, पलक पुरसवानी, साइरस ब्रोचा, पूजा भट्ट, मनीषा रानी, जद हदीद, आलिया सिद्दीकी, अविनाश सचदेव और बेबिका धुर्वे शामिल हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2’ जियोसिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां