'हर एक्टर की आंखों में होता है यह सपना...' फिल्मफेयर नॉमिनेशन पर बोले एक्टर करण आनंद

On

 मुंबई। साल 2014 में यशराज फिल्म्स की ‘गुंडे’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाले प्रयागराज के अभिनेता करण आनंद फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में अपनी वेब फिल्म ‘जाइए आप कहां जाएंगे’ के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) श्रेणी में नॉमिनेट हुए हैं।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में करण ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 11 साल के सफर, नेपोटिज्म, स्ट्रगल और इंडस्ट्री में आए बदलाव पर खुलकर बात की। फिल्मफेयर ओटीटी नॉमिनेशन पर करण की खुशी देखते ही बनती है। एक्टर ने बताया, “बचपन में टीवी पर फिल्मफेयर देखता था, सोचता था कभी नॉमिनेट होऊंगा। एक सालों पुराने किस्से का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया, "मुझे पास मिले थे, मुझसे मेरे सीनियर ने पूछा था कि फिल्मफेयर में जाना चाहते हो? तो मैंने मना कर दिया था। कहा था जब नॉमिनेट होऊंगा तभी जाऊंगा। आज अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गजों के साथ फिल्मफेयर में नॉमिनेट होना बहुत बड़ी बात है।

और पढ़ें इंतजार खत्म! ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन इस महीने होगा रिलीज, दमदार कहानी और नए किरदारों के साथ वापसी

खास बात है कि प्रयागराज से सिर्फ दो लोग अब तक फिल्मफेयर में नॉमिनेट हुए हैं: पहले अमिताभ बच्चन और दूसरा मैं।” साल 2014 से 2025 के बीच में कितना बदलाव आया है, इस पर करण ने शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए बताया, “जब मैंने डेब्यू किया था तब सिर्फ सिनेमा और टीवी थे। यूट्यूब शुरुआती दौर में था, ओटीटी का नाम तक नहीं था। कोविड की लहर ने सब बदलकर रख दिया। लोग घरों में बंद हुए तो ओटीटी और यूट्यूब की तरफ मुड़े। इसी दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स जैसे अल्लू अर्जुन, विजय सेतुपति, फहाद फासिल, महेश बाबू जैसे सितारे नॉर्थ में और भी लोकप्रिय हुए। नॉर्थ-साउथ का फर्क मिटा और कंटेंट ही किंग बन गया। अब सिनेमा, ओटीटी, टीवी, सोशल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म हैं।” प्रयागराज से बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के मुंबई आने के सफर को करण ने मुश्किल भरा बताया। उन्होंने बताया, “यहां मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। महादेव की कृपा, मां-बाप का आशीर्वाद और मेहनत से जगह बनी।”

और पढ़ें 'रेड सी फिल्म फेस्टिवल' में परफॉर्म करने के लिए उत्साहित हैं सिंगर शिबानी कश्यप, कहा, 'मेरे लिए गर्व की बात'

अपनी शुरुआती फिल्मों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “पहली फिल्म ‘गुंडे’ में रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर के साथ था। फिर सलमान खान के साथ ‘किक’, अक्षय कुमार के साथ ‘बेबी’, फिर गोविंदा के साथ ‘रंगीला राजा’ में आया। अब मेरा फोकस सिर्फ लीड रोल पर है।” करण आनंद ने बताया कि वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने बताया, “हर राइजिंग एक्टर की यही ख्वाहिश होती है। मैं इंतजार कर रहा हूं, उनके साथ काम करने की तमन्ना है। मैं दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ काम करना चाहता था, दुर्भाग्य से मौका नहीं मिला। अब विजय सेतुपति, फहाद फासिल, मोहनलाल जैसे शानदार कलाकारों के साथ काम करना चाहता हूं।” 

और पढ़ें जया बच्चन के पैपराजी बयान पर अमीषा पटेल का रिएक्शन: कहा—"मैं मीडिया से प्यार करती हूं"

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

  नई दिल्ली। बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन अधिकांश...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

  मुंबई। रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीत लिया है। हर फिल्म...
मनोरंजन 
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

  नई दिल्ली। दाग-धब्बे, झाइयों और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए हम न जाने कितने महंगे आयुर्वेदाचार्य...
हेल्थ 
लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

उत्तर प्रदेश

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

देवबंद (तल्हेडी बुजुर्ग)।  देवबंद-गागलहेडी मार्ग एस एच-59 पर साखन खुर्द के निकट अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से   मिली...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग

मेरठ। दलितों की हजारों बीघा भूमि पर दबंगों का अवैध कब्ज़ा होने और गंगा नदी में केमिकल प्रदूषण से मुक्ति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग