मशहूर फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का 90 साल की उम्र में निधन,बॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम
मुंबई। मशहूर फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। पाल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक फैल गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार यानी 25 जून को किया जाएगा। शोक सभा 29 जून को होगी। कुलजीत […]
मुंबई। मशहूर फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। पाल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक फैल गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार यानी 25 जून को किया जाएगा। शोक सभा 29 जून को होगी।
कुलजीत के मैनेजर संजय बाजपेयी के मुताबिक, कुलजीत की तबीयत कई दिनों से ठीक नहीं थी। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। कुलजीत का अंतिम संस्कार 25 जून को दोपहर 12 बजे सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया जाएगा। कुलजीत के परिजनों ने 29 जून को एक शोक सभा का भी आयोजन रखा है। कुलजीत पाल ने ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को पहला ब्रेक दिया था, लेकिन किन्हीं कारणवश उनकी यह फिल्म पूरी नहीं हो सकी थी।
कुलजीत की कई फिल्मों ने बॉलीवुड में नाम कमाया। कुलजीत ने ‘अर्थ’, ‘आज’, ‘परमात्मा’, ‘वासना’, ‘दो शिकारी’, ‘आशियाना’ और कुछ अन्य फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘आज’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में राजीव बटिया ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां