गैंगस्टर गोल्डी बरार ने भाईजान को दी फिर जान से मारने की धमकी
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे कुख्यात गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। उसने यह भी कबूल किया है कि उसके गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की […]
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे कुख्यात गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। उसने यह भी कबूल किया है कि उसके गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी।
मीडिया से बात करते हुए गोल्डी बरार ने कहा, “हम उसे जरूर मार डालेंगे। भाई साहब (लॉरेंस बिश्नोई) उससे माफी मांगने के लिए कहते हैं, लेकिन वह माफी नहीं मांगता। जैसा कि हमने पहले कहा है कि जो भी हमारा दुश्मन होगा, हम उसे मार डालेंगे। सलमान खान हमारे निशाने पर हैं।”
गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे की वजह भी बताई है कि “वह बहुत घमंडी और बिगड़ैल था और उसके पास जरूरत से ज्यादा पैसा था। उसके पास भारी राजनीतिक और पुलिस शक्ति थी, जिसका उसने दुरुपयोग किया, इसलिए उसे सबक सिखाने की जरूरत थी।”
इससे पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। लगातार मिल रही इन धमकियों के चलते मुंबई पुलिस ने सलमान खान को Y सिक्योरिटी दी है। कुछ दिनों पहले सलमान ने सेफ्टी के लिए बुलेटफ्रूट कार भी खरीदी थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां