‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3’: जब पैसे कमाने के लिए होटलों में गाते थे कुमार सानू
मुंबई। लीजेंडरी प्लेबैक सिंगर कुमार शानू ने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ में अपने संघर्ष भरे दिनों को याद किया, जब उन्हें पैसे कमाने के लिए होटलों में गाना पड़ता था। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का आइकोनिक सॉन्ग ‘लड़की बड़ी अंजानी है’ पर पंकज थापा द्वारा कोरियोग्राफ किए गए एक कंटेस्टेंट विपुल कांडपाल के परफॉर्मेस को […]
मुंबई। लीजेंडरी प्लेबैक सिंगर कुमार शानू ने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ में अपने संघर्ष भरे दिनों को याद किया, जब उन्हें पैसे कमाने के लिए होटलों में गाना पड़ता था। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का आइकोनिक सॉन्ग ‘लड़की बड़ी अंजानी है’ पर पंकज थापा द्वारा कोरियोग्राफ किए गए एक कंटेस्टेंट विपुल कांडपाल के परफॉर्मेस को देखकर, कुमार शानू ने उनकी सराहना करते हुए अपने कठिन दिनों को याद किया।
उन्होंने कहा, विपुल ने कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था ताकि वह अपनी फीस भरने के लिए पैसे कमा सके। मैंने भी वही किया। मैं पैसों के लिए होटलों में गाता था। वहां मेरी मुलाकात एक संगीत निर्देशक से हुई और मुझे मौका मिला।
उन्होंने आगे कहा, हमारी कहानी एक जैसी है। मैं इसी वजह से यहां तक पहुंचा हूं और मुझे यकीन है कि विपुल का भी भविष्य शानदार होगा। अपने सपने पर विश्वास रखें और उसे हासिल करना जारी रखें और कभी उम्मीद न खोएं।
इसके अलावा, इस एपिसोड में ‘इंडियन आइडल’ के कंटेस्टेंट्स ऋषि सिंह और देबोस्मिता रॉय, कॉमेडियन जय विजय और नितेश शेट्टी के साथ-साथ सनम जौहर, शशांक खत्री और ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 1 के विजेता टाइगर पॉप जैसे डांसर शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें मनीष मल्होत्रा के 'क्लासिक' आउटफिट में नजर आईं ऐश्वर्या राय, चिकनकारी और जरदोजी का शाही मेलबता दें ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ अपने ‘3 घंटे स्पेशल’ को रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसका प्रीमियर रविवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां