बॉक्स ऑफिस पर 'मिराय' और 'डीमन स्लेयर' की टक्कर, जानें छठे दिन कितना हुआ कलेक्शन

On

मुंबई। इस हफ्ते भारतीय सिनेमाघरों में दो बेहद अलग लेकिन चर्चा में रहने वाली फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। एक तरफ साउथ एक्टर तेजा सज्जा की 'मिराय' और दूसरी तरफ जापानी एनीमे फिल्म 'डीमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा - इनफिनिटी कैसल', दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की और वीकेंड तक थिएटरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि, छठे दिन के बाद इनकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई। सैकनिल्क के मुताबिक, 'मिराय' ने अपने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

 

और पढ़ें सितंबर बॉक्स ऑफिस धमाका: 'बागी 4' फीकी, 'मिराय' और 'डीमन स्लेयर' ने मचाया तहलका

और पढ़ें बेटिंग ऐप मामले में बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा पहुंचे ईडी दफ्तर, पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी समन

फिल्म ने ओपनिंग डे यानी पहले दिन 13 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने और बढ़त हासिल करते हुए 15 करोड़, तीसरे दिन यानी रविवार को 16 करोड़ रुपए कमाए, जिससे फिल्म का ओपनिंग वीकेंड काफी मजबूत रहा। चौथे दिन यानी सोमवार को थोड़ी गिरावट आई और फिल्म ने 6.4 करोड़ का कारोबार किया। पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई 6 करोड़ रुपए तक पहुंची। छठे दिन यानी बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने 4.50 करोड़ कमाए।

और पढ़ें शिखा मल्होत्रा का बयान: बिग बॉस 19 पर कड़ी टिप्पणी

 

इस तरह 'मिराय' के कुल छह दिन का कलेक्शन 61.50 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। फिल्म की कहानी एक योद्धा वेधा की है, जिसका पालन-पोषण एक अघोरी करता है। बाद में उसे अपने असली उद्देश्य और ताकत का अहसास होता है। इस फिल्म में तेजा सज्जा के साथ मांचू मनोज, श्रिया सरन, रितिका नायक, जगपति बाबू और जयराम जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन कार्तिक गत्तमनेनी ने किया है।

 

अब बात करें 'डीमन स्लेयर: इनफिनिटी कैसल' की, तो इस जापानी एनीमे फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन जोरदार शुरुआत की। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, जो एक एनिमेटेड फिल्म के लिए बड़ी बात है। दूसरे दिन इसकी कमाई 13.1 करोड़ रही और तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 13.85 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म की कमाई भारी गिरावट के साथ 3.9 करोड़ तक पहुंची, जबकि पांचवें दिन यह 4 करोड़ रही। छठे दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपए कमाए।

 

इस तरह 'डीमन स्लेयर' ने अब तक 51.20 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कहानी एक खतरनाक राक्षस मुजान और डेमन स्लेयर कॉर्प्स के बीच की जंग पर आधारित है, जहां सभी योद्धा एक रहस्यमयी 'इनफिनिटी कैसल' में फंसे होते हैं और उन्हें अपनी जान पर खेलकर लड़ना पड़ता है। यह फिल्म उसी लोकप्रिय एनीमे सीरीज का हिस्सा है, जिसे दुनियाभर में युवाओं द्वारा खूब पसंद किया गया है। फिल्म का निर्देशन हारुओ सोतोकी ने किया है। 




 

 

 





लेखक के बारे में

नवीनतम

बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

Araria National Highway: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार के NH-327E पर परसरमा से अररिया तक सड़क विकास को...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

दुख आता है तो कुछ अनुभव भी देकर जाता है। मनुष्य की परमात्मा से निकटता दुख के दिनों में अधिक...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

Lokmanya Tilak Express: रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को अब राजगीर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नई...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

फतेहपुर।  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब घटना ने इलाके जानकारी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

बदायूं।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बहेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,   घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भदोही।  भदोही के सुरियावा ब्लॉक के पूरे मनोहर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और उनके माता-पिता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग