शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘डंकी’ के निर्माता रिलीज से पहले हुए मालामाल
शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद फैंस को अब ‘जवान’ और ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख की ये दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। हालांकि, इन दोनों फिल्मों ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘डंकी’ के सैटेलाइट, डिजिटल […]
शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद फैंस को अब ‘जवान’ और ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख की ये दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। हालांकि, इन दोनों फिल्मों ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘डंकी’ के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बिक गए हैं। ‘जवान’ और ‘डंकी’ के राइट्स थिएटर में रिलीज होने से पहले ही खरीद लिए गए हैं। ये डील करीब 450-500 करोड़ में हुई है। फिल्म जवान के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स करीब 250 करोड़ में, जबकि डंकी के राइट्स करीब 230 करोड़ में बेचे गए हैं। ये दोनों फिल्में शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बनाई गई हैं।
ये भी पढ़ें ‘भूत बंगला’ के सेट पर अक्षय कुमार-शिखर धवन का क्रिकेट धमाका: शूटिंग के बीच जमकर हुई मस्तीशाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की बात करें तो इसमें किंग खान डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म ‘डंकी’ इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने की संभावना है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां