‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के ट्रेलर में रवींद्रनाथ टैगोर के अपमान पर करण जौहर के खिलाफ भड़के लोग
मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का नया ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया, लेकिन ट्रेलर में दिखाए एक सीन पर अब विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, करण जौहर पर ट्रेलर के एक सीन में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का “अपमान” करने का आरोप लगाया […]
मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का नया ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया, लेकिन ट्रेलर में दिखाए एक सीन पर अब विवाद शुरू हो गया है।
दरअसल, करण जौहर पर ट्रेलर के एक सीन में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का “अपमान” करने का आरोप लगाया गया है।
ट्रेलर में, जब रॉकी तीन महीने के लिए रानी (आलिया भट्ट) के घर आता है, तो उसकी नजर रवींद्रनाथ टैगोर की एक तस्वीर पर पड़ती है, जिसे वह रानी के दादा के रूप में पहचानता है।
ये भी पढ़ें 'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत इस गलतफहमी को कहानी में कॉमेडी के तौर पर इस्तेमाल की गई है। इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर करण जौहर की जमकर आलोचना हो रही है।
एक यूजर ने लिखा, “ट्रेलर मजेदार है, लेकिन इस फ्रेम ने चौंका दिया।”
एक ने बंगालियों और पंजाबियों को “रूढ़िवादी” तरीके से दिखाने के लिए करण जौहर की आलोचना की।
यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड कभी भी अतीत से नहीं सीखेगा। आप रवींद्रनाथ टैगोर का मजाक कैसे उड़ा सकते हैं! उनके जैसे कद के व्यक्ति का अनादर करना अस्वीकार्य है।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां