Monday, February 24, 2025

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कपड़े की दुकान में आग लगी,एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई।

 

पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों सहित सात सदस्यों की मौत हो गई।

 

पुलिस के मुताबिक सभी शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

घटना की सूचना पाकर पुलिस फायर ब्रिगेड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्भाग्य से उस समय तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी।

 

पुलिस ने आगे कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है और विशेषज्ञ टीम की जांच के बाद इसका पता लगाया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय