Friday, April 25, 2025

मीरजापुर में डीजे की धुन पर नाचने को लेकर भिड़े बाराती-घराती, पांच घायल

मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के निकरिका गांव में सोनभद्र जनपद से गुरुवार की रात आई बारात में डीजे की धुन पर नाचने को लेकर बारातियों एवं घरातियों में मारपीट हो गई। घटना में पांच युवक घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल दो युवकों को चिकित्सक ने अन्यत्र रेफर कर दिया।

निकरिका गांव निवासी बिजेंद्र कुमार की पुत्री की शादी के लिए गुरुवार की रात सोनभद्र जनपद के नोनी सरवट गांव से बारात आई थी। जलपान के बाद बाराती डीजे में बज रहे गानों की धुन पर नाचते गाते द्वारपूजा के लिए जा रहे थे। घराती पक्ष के कुछ युवक भी आकर बारातियों के साथ नाचने लगे। इसी दौरान बाराती एवं घराती युवकों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट व लाठी डंडे चलने लगे। बारात में अफरा तफरी मच गई।

मारपीट के दौरान निकरिका गांव निवासी महेंद्र (26) तथा अर्जुन (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्यं केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल सोनभद्र ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मारपीट के दौरान बाराती पक्ष से भी तीन लोग घायल हुए। तीनों घायलों को साथ लेकर बारात पक्ष के लोग रात में ही वापस चले गए। बारातियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस की देखरेख में विवाह संपन्न कराया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय