Wednesday, March 22, 2023

मुजफ्फरनगर में भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह का निधन, नोएडा हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

मुजफ्फरनगर । जनपद में चरथावल विधानसभा से भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक निर्वाचित हुए रणधीर सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक के 3 पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को गौशाला रोड काली नदी स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

शहर के मौहल्ला आर्यपुरी निवासी रणधीर सिंह पेशे से एडवोकेट रहे। सभासद का चुनाव जीतने के साथ ही उन्होंने राजनीति की शुरुआत की। 1993 में भाजपा ने उन्हें चरथावल सुरक्षित विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। यहां से जीत हासिल कर रणधीर सिंह ने 1996 विधानसभा चुनाव में फिर से चरथावल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा।

इस बार भी वह चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार भाजपा विधायक के रुप में विधानसभा पहुंचे। उनके बेटे विपिन कुमार के अनुसार 75 वर्षीय रणधीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें नोएडा के फॉर्टिस हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। शुक्रवार अपराह्न में रणधीर सिंह ने अंतिम सांस ली।

- Advertisement -

बताया गया है कि पूर्व विधायक रणधीर सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को काली नदी गौशाला रोड श्मशान घाट पर सुबह 9:30 बजे किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय