Saturday, April 26, 2025

नोएडा शिल्प हॉट में ’उत्तर प्रदेश दिवस’ का भव्य शुभारंभ, उप्र बीमारू राज्य नहीं: बृजेश सिंह

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-33ए स्थित नोएडा शिल्प हॉट में बुधवार से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन शुरू हुआ। तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश उत्सव का प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह ने दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव उद्बोधन सुना गया। उसके बाद नोएडा में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, जिसे लोग बीमारू राज्य कहने लगे थे, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसे ठीक होगी, इसकी दुहाई दूसरे प्रदेशों के लोग आकर देने लगे थे।

[irp cats=”24”]

 

 

जिस उत्तर प्रदेश की जीडीपी लगातार गिरती जा रही थी। लेकिन उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की संकल्पना को लेकर एक मुख्यमंत्री आए उनके मन में संवेदना थी, उनके मन में विकसित उत्तर प्रदेश की कल्पना थी, उनके मन में मेरा उत्तर प्रदेश भारत का सबसे सर्वांगीण विकसित प्रदेश कैसे बने इसकी कल्पना थी और इस कल्पना का परिणाम निकला कि आज हम सातवां उत्तर प्रदेश दिवस मना रहे हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के उत्तर प्रदेश दिवस की जो थीम है समृद्ध, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत और जब हम आध्यात्मिक और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की बात करते हैं तो मात्र दो दिन पहले इस देश की सबसे बड़ी गुलामी की निशानी को मिटाकर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी सांस्कृतिक धरोहर, भगवान राम की अयोध्यापुरी में 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम लला पुनः वहां प्राण प्रतिष्ठित हुए है, यह हमारे लिए गर्व के पल है।

 

 

उन्होंने कहा कि जब विगत वर्ष ग्लोबल इन्वेस्टर समिट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ था तो लगभग 35 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट उत्तर प्रदेश में आया। मुझे खुशी है, इस बात को कहते हुए कि उसमें से 18.2 प्रतिशत का इन्वेस्टमेंट अकेले गौतमबुद्ध नगर जनपद के तीनों प्राधिकरणों द्वारा कराया गया था।

 

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा जिलों में सरकारी विभागों की प्रदर्शनियों के साथ ही उद्यमियों तथा अन्य के द्वारा अपने उत्पाद की प्रदर्शनियां लगाई गई है। इस दौरान नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा, भाजपा नोएडा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, डीएम मनीष कुमार वर्मा, नोएडा सीईओ लोकेश एम, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय