Monday, April 28, 2025

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी चुने गये भाजपा विधायक दल के नेता, शाम पांच बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

चंडीगढ़। हरियाणा में नायब सैनी भाजपा विधायक दल के नेता बने है। आज शाम पांच बाजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं। वो मंगलवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं। वो खट्टर के नजदीकी भी हैं। उन्होंने संगठन में भी काफी काम किया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सैनी के नाम पर मुहर लगी। इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। खट्टर के साथ ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। हरियाणा की राजनीति में उथल पुथल तब शुरू हुई जब भाजपा-जेजेपी के बीच गठबंधन टूट गया। उनकी भाजपा नेतृत्व से लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई।

[irp cats=”24”]

 

आपको बता दें कि 54 साल के नायब सैनी अंबाला जिले के नारायणगढ़ विधानसभा के गांव मिर्जापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 2014 में पहली बार जिला अंबाला की नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बने थे, जिसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव लड़ा था, जहां अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल सिंह को 3 लाख 84 हजार 591 वोटो से हराकर विजय हासिल की थी, जिसमें नायब सैनी को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले थे वहीं निर्मल सिंह को 3 लाख 84 हजार 591 वोट मिले थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय