हिमाचल प्रदेश में तबाही लेकर आया मानसून सीजन, 18 दिनों में 80 मौतें, 1050 करोड़ रुपये का नुकसान

On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने इस बार भारी तबाही मचाई है। मानसून के आगमन के बाद प्रदेश भर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। हर साल मानसून सीजन में आपदा की वजह से सैकड़ों लोग काल के मुंह में समा जाते हैं, वहीं सैकड़ों मकान भी तबाह हो जाते हैं। इस […]

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने इस बार भारी तबाही मचाई है। मानसून के आगमन के बाद प्रदेश भर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। हर साल मानसून सीजन में आपदा की वजह से सैकड़ों लोग काल के मुंह में समा जाते हैं, वहीं सैकड़ों मकान भी तबाह हो जाते हैं। इस बार मानसून ने 24 जून को प्रदेश में दस्तक दी थी, तब से प्रदेश में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है।

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक मानसून सीजन के 18 दिनों में प्रदेश भर में वर्षाजनित हादसों में 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 92 लोग ऐसे हैं जो घायल हुए हैं और आठ लोग अभी भी लापता हैं। बात सिर्फ इंसानों की नहीं है बल्कि सैंकड़ों छोटे बड़े पशु भी काल के मुंह में समा गए। नुकसान की अगर बात की जाए तो विभिन्न सरकारी महकमों में 1080 करोड़ की संपत्ति खाक हुई है।

ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार' ये भी पढ़ें  ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार'

रिपोर्ट के आंकड़ों पर नज़र डालें तो भूस्खलन, बाढ़ एवं बादल फटने की घटनाओं में 26 लोग मारे गए हैं। वहीं सड़क दुर्घटनाओं समेत अन्य वर्षा जनित हादसों में 70 लोगों की मौत हुई।

ईरान-अमेरिका युद्ध का छठा दिन: 100 घंटे के भीषण हमले में 1000 से ज्यादा मौतें ये भी पढ़ें  ईरान-अमेरिका युद्ध का छठा दिन: 100 घंटे के भीषण हमले में 1000 से ज्यादा मौतें

किस जिले में कितनी मौंतेंः शिमला में सबसे ज्यादा 17 लोगों की मौत हुई जबकि कुल्लू में 16, चम्बा में सात, हमीरपुर में चार, सिरमौर में तीन, बिलासपुर, किन्नौर, मंडी और सोलन में दो-दो और ऊना जिला में एक मौत हुई है। इसके अलावा सड़क हादसों में 24 लोगों की जान गई है। इनमें शिमला व कुल्लू में छह-छह, सोलन में चार व चम्बा में तीन लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 471 पशु आपदा की चपेट में आकर मारे गए हैं।

रूसी राजदूत का बयान: तेल संकट में भारत का साथ देगा रूस, लेकिन चुनाव भारत का होगा ये भी पढ़ें  रूसी राजदूत का बयान: तेल संकट में भारत का साथ देगा रूस, लेकिन चुनाव भारत का होगा

भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 79 घर पूरी तरह धराशायी हो गए। जबकि 333 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त आठ दुकानें और 296 पशुशालाएं भी ध्वस्त हो गईं।

रिपोर्ट के मुताबिक मानसून सीजन में 1050 करोड़ की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। लोकनिर्माण विभाग को 616 करोड़, जल शक्ति विभाग को 350 करोड़, बागवानी विभाग को 70 करोड़, शहरी विकास विभाग को 3.15 करोड़ और बिजली बोर्ड को 92 लाख रुपये की क्षति हुई।

मानसून सीजन में भूस्खलन की 41, बाढ़ की 29 और बादल फटने की एक घटना हुई है।

भूस्खलन से 1299 सड़कें बंद, 3737 पेयजल परियोजनाएं और 2577 बिजली ट्रांसफार्मर खराब

प्रदेश में पिछले तीन दिन मुसलाधार वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि मंगलवार को वर्षा में कमी तो आई लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुईं। राज्य में अभी भी 1299 सड़कें अवरुद्ध हैं। लोकनिर्माण विभाग के शिमला ज़ोन में 807, मंडी ज़ोन में 326, कांगड़ा ज़ोन में 112 औऱ हमीरपुर ज़ोन में 49 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा तीन नेशनल हाइवे भी बंद हैं। अत्यधिक वर्षा से जलस्रोतों में गाद भरने से पूरे राज्य में 3737 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हैं। जलशक्ति विभाग के धर्मशाला सर्किल में 311, चम्बा में 553, नूरपुर में 129, सुंदरनगर में 475, कुल्लू में 193, लाहौल-स्पीति में 38, हमीरपुर में 153,

बिलासपुर में 84, ऊना में 257, धर्मपुर में 111, शिमला में 479, रोहड़ू में 261, रिकांगपिओ में 107, नाहन में 292 और सोलन में 294 पेयजल परियोजनाएं ठप हैं।

प्रदेश में भारी वर्षा से 2577 बिजली ट्रांसफार्मर भी खराब पड़ गए हैं। शिमला जिला में 821, मंडी में 673, सिरमौर में 447, किन्नौर में 261 और लाहौल-स्पीति में 206 ट्रांसफार्मर बंद हैं।

मौसम विभाग ने फिर जारी किया भारी वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में अगले दो दिन यानी 12 व 13 जुलाई को वर्षा में कमी आएगी। लेकिन 14 व 15 जुलाई को भारी वर्षा होने की आशंका है। इस दौरान मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

  नई दिल्ली। पिछले सप्ताह इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल 10...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं