पानीपत में लॉरेंस गैंग के शूटर फौजी का भाई राकू पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर
चंडीगढ़। हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार रात गांव ढोडपुर के पास लॉरेंस गैंग के शूटर प्रियव्रत फौजी का छोटे भाई राकेश उर्फ राकू (32) पुलिस मुठभेड में ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में उसका साथी सोनू उर्फ प्रवीन घायल हो गया। सोनू सिद्धार्थ नगर (पानीपत) का रहने वाला है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया […]
चंडीगढ़। हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार रात गांव ढोडपुर के पास लॉरेंस गैंग के शूटर प्रियव्रत फौजी का छोटे भाई राकेश उर्फ राकू (32) पुलिस मुठभेड में ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में उसका साथी सोनू उर्फ प्रवीन घायल हो गया। सोनू सिद्धार्थ नगर (पानीपत) का रहने वाला है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ दो घंटे तक चली।
एसपी अजीत सिंह शेखावत के अनुसार बदमाश राकेश उर्फ राकू और सोनू के साथ सीआईए-2 टीम की मुठभेड़ हुई। यह बदमाश फिरौती के मामले में वांछित थे। उन्होंने ऑडी कार सवार व्यक्ति पर गोलियां चलाई थीं। दोनों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई थी।
राकेश पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपित प्रियव्रत फौजी का भाई है। सोनू के खिलाफ भी रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर प्रियव्रत फौजी को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सीआईए पूछताछ कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां