दिल्ली से देहरादून का सफर महंगा, उत्तराखंड रोडवेज बसों का रूट बदला, किराया बढ़ा
देहरादून। दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली से देहरादून का सफर के लिए रूट में बदलाव किया गया है। कांवड़ यात्रा की वजह से रोडवेज बसें नए रूट से आएंगी, जिसकी वजह से बसों का किराया भी बढ़ गया है। कांवड़ यात्रा में भीड़ के चलते दिल्ली-देहरादून रोडवेज […]
देहरादून। दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली से देहरादून का सफर के लिए रूट में बदलाव किया गया है। कांवड़ यात्रा की वजह से रोडवेज बसें नए रूट से आएंगी, जिसकी वजह से बसों का किराया भी बढ़ गया है।
कांवड़ यात्रा में भीड़ के चलते दिल्ली-देहरादून रोडवेज बसों का रूट बदल दिया गया है। बसें करनाल-पानीपत होकर दिल्ली जा रही हैं। इस रूट से दिल्ली की दूरी 61 किमी बढ़ गई है। इसके साथ ही किराये में भी इजाफा हुआ है। रोडवेज की बसें देहरादून से रुड़की, मुजफ्फरनगर मेरठ होते हुए दिल्ली जाती हैं। 256 किमी लंबे इस रूट से बसें साढ़े पांच से छह घंटे में दिल्ली पहुंचती हैं। जबकि, नॉन स्टॉप वॉल्वो साढ़े चार घंटे में पहुंचती है।
कांवड़ यात्रा में भीड़ के चलते पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद रुड़की-मुजफ्फरनगर मेरठ रूट पर बसों की आवाजाही बंद कर दी है। इधर, रोडवेज ने दिल्ली की बसों का रूट बदल दिया है, अब बसें सहारनपुर बाईपास से करनाल-पानीपत होते हुए दिल्ली जा रही हैं। यहां से दिल्ली की दूरी 317 किमी है। बसों को दिल्ली पहुंचने में करीब एक घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है।
महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि इस रूट से किराया भी बढ़ गया है। एजीएम केपी सिंह ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर कुमाऊं की बसों का रूट भी बदला जाना है। यह बसें नेपालीफार्म से चीला होकर कुमाऊं जाएंगी। अब तक देहरादून से दिल्ली का किराया एसी जनरथ का 562 रुपये रुपये था, जो डायवर्ट रूट से बढ़कर 625 हो गया है। साधारण बस का 420 रुपये से बढ़कर 430 रुपये हो गया है। वॉल्वो के किराये में मात्र एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। किराया 945 रुपये से 946 रुपये हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां