थकान को अपने पर हावी न होने दें

On

अकारण होने वाली थकान आधुनिक युग की एक बीमारी बन चुकी है। ऐसे व्यक्ति जो थका देने वाले शारीरिक या मानसिक कार्य नहीं करते, उन्हें भी थकान हमेशा घेरे रहती है। थकान की अनुभूति जब आपके शरीर में स्थायी रूप से घर कर जाती है तब जाकर यह समस्या जटिल हो जाती है। जहां सामान्य […]

अकारण होने वाली थकान आधुनिक युग की एक बीमारी बन चुकी है। ऐसे व्यक्ति जो थका देने वाले शारीरिक या मानसिक कार्य नहीं करते, उन्हें भी थकान हमेशा घेरे रहती है। थकान की अनुभूति जब आपके शरीर में स्थायी रूप से घर कर जाती है तब जाकर यह समस्या जटिल हो जाती है।

जहां सामान्य थकावट एक सहज प्राकृतिक प्रक्रिया है वहीं असामान्य थकावट एक प्रकार का रोग है जिसका यथाशीघ्र निदान किया जाना आवश्यक है। असामान्य थकान भी शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर हो सकती है। हमेशा चिन्तामग्न रहना, भूख न लगना, काम क्रिया के प्रति अरूचि, तनाव, अनिद्रा, मानसिक उदासीनता, चिड़चिड़ापन, स्फूर्ति और उत्साह का अभाव आदि स्थायी थकान के सामान्य लक्षण हैं।

क्यों फिट बॉडी और माइंड के लिए जरूरी है 'हिट' माइक्रोबायोम?  ये भी पढ़ें  क्यों फिट बॉडी और माइंड के लिए जरूरी है 'हिट' माइक्रोबायोम?

इसके अतिरिक्त मधुमेह, खून की कमी, थाइराइड ग्रन्थि का असंतुलन, भोजन में पोषक तत्वों की कमी, शरीर में लेक्टिक अम्ल की वृद्धि आदि भी थकान पैदा करने वाले अन्य प्रमुख कारक हैं।
बढ़ते हुए मोटापे के कारण शरीर पर चर्बी बढऩे लगती है और इस वजह से ग्रन्थियां सक्रिय नहीं रह पाती। इसी प्रकार मोटापा भी स्थायी थकान को आमंत्रित करता है। शारीरिक दुर्बलता की स्थिति में भी आदमी को थकान की शिकायत हो सकती है। दुर्बल व कमजोर व्यक्ति सामान्य सा परिश्रम करने से ही थक कर चूर हो जाता है।

थकान का तात्कालिक और सबसे महत्त्वपूर्ण उपचार है विश्राम। थके हुए शरीर और मन को पूर्ण रूप से विश्राम की आवश्यकता होती है। आराम से लेटकर या बैठकर अपनी सुविधानुसार विश्राम करके भी आप थकावट से निजात पा सकते हैं।

रस धातु का असंतुलन बिगाड़ सकता है सेहत, जानें लक्षण से लेकर उपचार  ये भी पढ़ें  रस धातु का असंतुलन बिगाड़ सकता है सेहत, जानें लक्षण से लेकर उपचार

विश्राम की प्रक्रिया को दो भागों में बांटा जा सकता है, अल्पकालिक विश्राम तथा पूर्ण विश्राम। अल्पकालिक विश्राम में जब व्यक्ति दो-चार घंटे या अधिक समय से निरंतर कार्यरत है और एक प्रकार की थकान अनुभव करने लगता है तो बीच में कुछ समय अन्तराल देकर उस दौरान चाय पीकर या पान आदि लेकर, थोड़ा घूम फिर कर या गप्पें लड़ाकर विश्राम कर लेता है।

इससे कार्य की संकल्पता से उत्पन्न हुई बोरियत और थकावट दूर हो जाती है और व्यक्ति खुद को पुन: तरोताजा पाने लगता है। अल्पकालिक विश्राम न केवल थकावट दूर करता है बल्कि व्यक्ति की कार्यक्षमता में भी वृद्धि करता है।
जहां तक पूर्ण विश्राम की बात है तो वह व्यक्ति नींद के माध्यम से प्राप्त करता है। किसी भी कार्य में नष्ट हुई ऊर्जा को पुन: प्राप्त करने केे लिए निर्विध्न नींद अति आवश्यक है।

नींद का अभाव मनुष्य को थका कर विभिन्न रोगों की ओर धकेलता है, अत: पर्याप्त नींद अच्छे स्वास्थ्य की प्रथम व अनिवार्य शर्त है।
थकान की शिकायत वाले मरीज को अपने आहार में चोकरदार आटे से बनी रोटी और सफेद चीनी के स्थान पर प्राकृतिक शर्करा का उपयोग करना चाहिए। यह थकान की शिकायत को दूर करता है। मनुष्य को सदैव स्फूर्तिवान बने रहने के लिए अपने आहार में हरी सब्जियां, दूध, पनीर, छाछ, सलाद, अंकुरित गेहूं, शहद आदि को पर्याप्त स्थान देना चाहिए।

निरन्तर शारीरिक निष्क्रियता तन-बदन को एक आलस भरी थकान से सराबोर कर देती है। टहलना, खेलना, कूदना, नियमित व्यायाम करना व्यक्ति की कार्यक्षमता को बीस प्रतिशत तक बढ़ाते हैं। मानसिक कार्य करने वालों के लिए तो शारीरिक व्यायाम और भी अधिक आवश्यक है।

थकान का शरीर से जितना संबंध है, उससे कहीं अधिक यह आपकी मन स्थिति से ताल्लुक रखती है। यदि आप थकान जैसे रोग से पीडि़त हैं तो अपनी समूची जीवनशैली का आत्मावलोकन कीजिए और तनाव के कारणों को खोजकर उन्हें दूर कीजिए। अपनी अभिरूचियों को व्यापक आधार देकर आप न केवल बोरियत व थकान से मुक्ति पा सकते हैं, बल्कि सृजन की यह रचनात्मक शक्ति आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।

थकान चाहे शारीरिक हो या मानसिक, आमतौर पर रहन-सहन, खानपान, नियमित व्यायाम व मानसिक स्तर पर समुचित परिवर्तन कर उसे दूर किया जा सकता है। असामान्य थकान की सूरत में अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना