शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है योग का धागा

On

समस्त सृष्टि और संस्कार में योग समाहित है। योग विकारों से मुक्ति का मार्ग है। योग हमारे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक ज्ञान का परिचायक है। योग की सार्थकता को दुनिया के लगभग सभी धर्मों ने स्वीकृति प्रदान की है। आत्मा को परमात्मा से जोडऩे का एक महत्वपूर्ण साधन योग ही है। इसमें शरीर, मन और आत्मा […]

समस्त सृष्टि और संस्कार में योग समाहित है। योग विकारों से मुक्ति का मार्ग है। योग हमारे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक ज्ञान का परिचायक है। योग की सार्थकता को दुनिया के लगभग सभी धर्मों ने स्वीकृति प्रदान की है। आत्मा को परमात्मा से जोडऩे का एक महत्वपूर्ण साधन योग ही है। इसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का गुण होता है।

सनातन परम्परा में योग को काफ़ी महत्व दिया गया है। तभी तो श्रीमद्भागवत गीता में योग शब्द का कई मर्तबा उपयोग किया गया है, जैसे बुद्धि योग, सन्यास योग, कर्मयोग इत्यादि। श्रीमद्भागवत गीता में श्रीकृष्ण जी ने कहा ही है कि, योग: कर्मसु कौशलम। अर्थात कर्म में कुशलता ही योग है। इतना ही नहीं महर्षि पतंजलि ने योग दर्शन में कहा है कि, योगश्चितवृतिनिरोध: जिसका अर्थ हुआ चित की वृतियों के निरोध का नाम योग है। वहीं विष्णु पुराण के अनुसार – योग: संयोग इत्युक्त जीवात्म परमात्मने अर्थात जीवात्मा तथा परमात्मा का पूर्णतया मिलन ही योग है।

क्या योगासन केवल उम्रदराज और बीमार लोगों के लिए है? आयुष मंत्रालय से जानें मिथक और तथ्य ये भी पढ़ें  क्या योगासन केवल उम्रदराज और बीमार लोगों के लिए है? आयुष मंत्रालय से जानें मिथक और तथ्य

योग एक प्राचीन परंपरा है। जो लगभग 5 हजार वर्षों से अनवरत चली आ रही है और इस योग परंपरा को नरेंद्र मोदी जी की सरकार में काफ़ी बढ़ावा मिला है। आज विश्व के 200 से अधिक देश भारत की इस गौरवशाली वैदिक परंपरा का अनुसरण कर रहे और जीवन को बेहतर बनाने का जरिया योग को बना रहे हैं। तो इसके पीछे अहम योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का है। उन्होंने योग को वैश्विक पटल पर स्थापित करने का कार्य किया है। योग को वैश्विक मान्यता मिल चुकी है। ऐसे में अब, योग जीवात्मा और परमेश्वर के मिलन का साधन मात्र ही नहीं बल्कि ईश साधना का भी साध्य बन चुका है। गीता का छठवां अध्याय योग को समर्पित है। योग की ताकत कोरोना काल में दुनिया ने देखी है।

बिना शरीर को जाने कर रहे हैं त्रिफला का सेवन, वात प्रवृत्ति वाले जान लें नुकसान  ये भी पढ़ें  बिना शरीर को जाने कर रहे हैं त्रिफला का सेवन, वात प्रवृत्ति वाले जान लें नुकसान

योग और प्राणायाम ने जहां कोरोना काल में फेफड़ें को मजबूती प्रदान की। वहीं ऑक्सीजन का स्तर भी बढाने में मदद की। प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति सत्व प्रधान रही है और योग जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग हुआ करता था। जिसे कोरोना काल में पुन: एक बार मजबूती मिली। कोरोना काल के बाद से लोग योगिक जीवनशैली के प्रति सचेत हुए हैं। जो एक सुखद संदेश है। योग स्वयं को स्वस्थ रखने और इम्यून शक्ति बढ़ाने का सबसे उपयोगी साधन है और यही वजह है कि इसको वैश्विक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने का काम केंद्र की सरकार कर रही है।

कमर दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन ये भी पढ़ें  कमर दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन

21 जून को ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के पीछे भी अपना वैज्ञानिक तर्क है। गौरतलब है कि 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है और इसे ग्रीष्म संक्रांति के नाम से जाना जाता है। भारतीय परंपरा की मानें, तो ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है और कहते हैं कि सूर्य जब दक्षिणायन में जा रहा होता है। उस समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का समय होता है। यही वजह है कि इस दिन को योग दिवस के रुप में पहचान दी गई।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भी योग, मन और शरीर पर कार्य करने के अलावा मानवीय संबंधों को संतुलित और मजबूत बनाता है। 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि, “योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योग अभ्यास शरीर एवं मन; विचार एवं कर्म; आत्मसंयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है तथा यह स्वास्थ्य एवं कल्याण का पूर्णतावादी दृष्टिकोण है।

योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है। योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अन्दर जागरूकता उत्पन्न करता है तथा प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में भी सहायक हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह उद्बोधन अपने-आपमें योग का सविस्तार वर्णन है। योग को शब्दों में समेट पाना असंभव है। योग एक ऐसी प्रक्रिया है, जो जीवन में बदलाव लाने का साधन है। इस बार हम सभी 21 जून को 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। जिसकी थीम वन वर्ल्ड, वन हेल्थ रखी गई है।

ये थीम कहीं न कहीं भारतीयता और भारत के प्राचीनतम विचार ‘वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत से प्रेरित है। इस बार का एक सुखद पहलू यह भी है कि इसी बीच हमारा देश जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहा है और आजादी का अमृतकाल मना रहा है। आजादी के अमृतकाल में योग के माध्यम से हम वसुधैव कुटुकम्बकम की भावना को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। जिसके माध्यम से हम न सिर्फ अपनी परंपरा और संस्कृति का प्रसार दुनिया में करने में सफल होंगे, अपितु ज्ञान परंपरा और ऋषि-मुनियों के मूल्यों को जीवित रख पाएंगे। योग शरीर और मन को शांत रखने का एक बेहतरीन तरीका है।
यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का संतुलन बनाता है।

इसके अलावा यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी मदद करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास को विकसित करने वाला कारक है। योग के माध्यम से हम अपने शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित कर सकते हैं। ऐसे में योग के महत्व को दुनिया को अंगीकार करने की आवश्यकता है और इस दिशा में दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
(लेखिका-सोनम लववंशी)

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर। स्थानीय चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (MPL-2) के 21वें मैच में क्रिकेट प्रेमियों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की जीत, सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। जनपद के छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा में बीते दिनों दो गुटों के बीच हुए हिंसक झगड़े के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद की जांच करने खुद पहुँचे एसपी सिटी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी

मुजफ्फरनगर। जनपद में मारपीट और जानलेवा हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। पहली घटना थाना सिविल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

मुजफ्फरनगर। जनपद के होनहार युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एसडी पब्लिक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: आयुष्मान देव सिंह ने UCEED-2026 में लहराया परचम, हासिल की 16वीं ऑल इंडिया रैंक

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं