Tuesday, May 13, 2025

सहारनपुर में भरभराकर गिरी कड़ियों की छत, तीन बच्चों सहित गृहस्वामी घायल

सहारनपुर (गंगोह)। बरसात के चलते गांव गंगोह के बीराखेड़ी में एक घर की कड़ियों की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से तीन बच्चों सहित गृहस्वामी घायल हो गया और घर में रखा हजारों रुपये का सामान भी बर्बाद हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामो पुत्र सिंगरू अपने बच्चों 12 वर्षीय हिमांशु, 8 वर्षीय सन्नो और 6 वर्षीय तनिक के साथ घर में बैठा हुआ था। उसकी पत्नी रूबी मायके गई हुई थी। तभी अचानक उसकी छत की कड़ियां गिरने लगीं। वह बच्चों को लेकर बाहर निकला। तब तक उनके ऊपर मलबे का कुछ भाग गिरने से वह चुटहिल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आये ग्रामीणों ने उन्हें गांव में ही चिकित्सक के यहां ले जाकर उपचार कराया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल सिंह ने इसकी सूचना तुरंत हल्का लेखपाल शिव कुमार शर्मा को देकर पीड़ित परिवार की सहायता की मांग की है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय