Tuesday, May 13, 2025

बरेली में हनीट्रैप गैंग ने 35 लोगों से ठगे ढाई करोड़, पहले मीठी-मीठी बातें, फिर न्यूड वीडियो कॉल, पुलिसवाले और कारोबारी भी फंसे

बरेली। जनपद में हनीट्रैप गैंग का मामला सामने आया है। जहा गैंग करीब 35 लोगों से ढाई करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है। ठगी के शिकार लोगों में रिटायर्ड अधिकारी, पुलिसकर्मी, व्यापारी और नेता भी शामिल हैं। गैंग की महिलाएं और लड़कियां अलग-अलग लोगों को हनीट्रैप में फंसाती थीं। ये पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती करती थीं। फिर प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करती थीं।

आपको बता दें कि 8 जून को एक महिला ने कैंट थाने में एक लड़की और एक लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच की, तो हनीट्रैप का मामला सामने आया। अभी तक पुलिस के पास कुल 6 शिकायत पहुंची हैं। इनमें से 3 मामलों में FIR हुई है।

SSP प्रभाकर चौधरी का कहना है कि जल्द इस गैंग का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की 2 टीमें लगाई गई हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय