Saturday, May 10, 2025

IGRS पर शिकायतों के निस्तारण में गाजियाबाद नगर निगम ने पकड़ी रफ्तार, शिकायतकर्ता की संतुष्टि बनी प्राथमिकता

गाजियाबाद। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गाजियाबाद नगर निगम सतत रूप से प्रयासरत है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में निगम ने गति तेज कर दी है। अधिकारियों द्वारा शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि समाधान न केवल शीघ्र, बल्कि गुणवत्तापूर्ण हो। अपर नगर आयुक्त एवं IGRS प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि अब शिकायतों के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक लेना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे समाधान की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना को बड़ा झटका, बीएलए के हमले में 14 पाक सैनिक मारे गए

IGRS प्रणाली के माध्यम से मई माह के पहले 10 दिनों में 413 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 100 शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो चुका है, जबकि शेष पर संबंधित विभाग तेजी से कार्य कर रहे हैं। अरुण कुमार यादव ने बताया कि प्रतिदिन 70 से 80 शिकायतें IGRS के माध्यम से प्राप्त हो रही हैं, जिन पर सभी विभाग सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।

क्वेटा में पाकिस्तानी सेना पर सिलसिलेवार हमले, फ्रंटियर कोर मुख्यालय समेत कई ठिकाने निशाने पर

सबसे अधिक शिकायतें जलकल विभाग से संबंधित हैं, जिन पर विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं विजयनगर ज़ोन में सबसे कम शिकायतें आई हैं। वहीं, प्रकाश विभाग की शिकायतें न्यूनतम हैं, जो विभाग के कार्यप्रणाली की सराहना योग्य स्थिति को दर्शाती हैं।

अरुण कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सीधे शिकायतकर्ताओं से संवाद कर समस्या का समाधान करें। इस दिशा में सभी विभागीय अधिकारी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं और शिकायतकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर समाधान प्रदान कर रहे हैं।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं महापौर सुनीता दयाल के निर्देशानुसार, नगर निगम द्वारा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। प्रतिदिन सभी विभाग शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर समाधान प्रक्रिया को अपनाते हैं।

अब तक प्राप्त विभागवार शिकायतों की संख्या निर्माण विभाग: 78,प्रकाश विभाग: 52,जलकल विभाग: 105,स्वास्थ्य विभाग: 87,जन्म-मृत्यु संबंधी: 5,उद्यान विभाग: 38,प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी: 4,अतिक्रमण संबंधी: 17 है।

सभी प्रकरणों पर संबंधित विभाग कार्यवाही कर रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सजग, तत्पर और प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय