Sunday, April 27, 2025

अयोध्या में महिला सिपाही पर शादी के लिए दबाव बना रहा था सिपाही, मारपीट करने का भी लगाया आरोप

अयोध्या। महिला सिपाही ने अपनी पुरूष सहकर्मी पर छेड़खानी करने, शादी के लिए दबाव बनाने के साथ ही मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

 

महिला सिपाही की तहरीर के अनुसार नगर कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित कुमार यादव से सरकारी काम के कारण उससे मुलाकात होती रहती थी। उसने बताया कि अंकित ने बार-बार उस पर शादी का दबाव बनाता रहता था। मना करने पर फोन करके परेशान करता रहता था। 23 मई को ड्यूटी पर जाते समय अपनी मोटर साइकिल पर डरा-धमका कर बैठा लिया तथा शादी के लिए दबाव बनाने लगा।

[irp cats=”24”]

 

साकेत महाविद्यालय के पास उसका फोन तोड़ दिया तथा मोटर साइकिल चढ़ा दी और मारा पीटा। उसी दिन आरजेबी परिसर में ड्यूटी स्थल पहुंच कर धमकाते हुए साथ चलने को कहा। साथ जाने पर उदया स्कूल के पास, तथा गुप्तार घाट पर मारपीट किया। इसके बाद महिला सिपाही छुट्टी पर अपने घर चली गई।

वापस आने पर पुनः उसका पीछा करने लगा। 18 जून को फोन पर अंकित ने महिला सिपाही से गाली गलौज की। 21 जून को गुलाबबाड़ी के पास पुनः शादी के लिए दबाव बनाते हुए अभद्रता व छेड़खानी किया। जिससे भीड़ इकठ्ठा हो गई। और वह वहां से बच कर निकल गई। मामले में सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय