Tuesday, April 29, 2025

देवरिया में आवारा खूंखार कुत्तों ने 4 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला,देखकर लोगों के होश उड़े

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां आवारा कुत्तों ने एक चार साल की मासूम बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला है। पुलिस मासूम बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

 

 

[irp cats=”24”]

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर रेड्डी ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के अमेठी तिराहा पर आज एक चार वर्षीय मासूम बच्ची का शव सड़क के किनारे मिला है। बताया जाता है कि आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर नोच-नोच कर मार डाला। उन्होंने बताया कि बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला शुक्रवार की रात में हुआ है कि आज सुबह हुआ है, यह पोस्टमार्टम के रिपोर्ट बाद ही कहा जा सकता है। पुलिस ने बच्ची की पहचान का खुलासा करने से इंकार कर दिया।

 

 

इस घटना के बाद आसपास के लोग अपने बच्चों के बारे में फिक्रमंद हो गये हैं। घटना के बाद अब लोग अपने बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी डर रहे हैं। नगर पालिका परिषद का दावा होता रहा है कि वह आवारा कुत्तों और छुट्टा पशुओं को पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य करता है लेकिन देवरिया नगर पालिका परिषद का यह अभियान मात्र कागजों पर ही देखते को मिल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय