Wednesday, April 2, 2025

एटा में कलयुगी बेटा ने सोते पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक बेटे ने पिता की गन्ना काटने वाली कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग की हत्या से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी राजपाल सिंह (50) की कुल्हाड़ी से प्रहार कर बेटा शिब्बू ने शनिवार की देर रात हत्या कर दी। आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पांच पुत्र भोले, सुखवीर, शिबू, मुनीश और अनिल हैं। मृतक के भाई रामदीन का कहना है कि उसके भाई के नाम तीन बीघा जमीन है। उसका छोटा बेटा शिबू अपने नाम जमीन करना चाहता था। शिबू ने गन्ना काटने वाले धारदार हथियार कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर कई वार किए।

घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राघव ने बताया कि पिता पर हमला कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय