Thursday, May 8, 2025

गाजियाबाद में पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने पर दबंग ने पति को पीटा,पुलिस मामले की जांच में जुटी

गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र की कॉलोनी में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला और उसके पति ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उनके साथ आरोपियों ने मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में महिला परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि वह जब घर से बाहर निकलती है, तो दबंग उनके साथ अश्लील हरकत करता है। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने हाथ पकड़ लिया। इसके विरोध में महिला ने आरोपी को थप्पड़ मारा। इसके बाद आरोपी दो महिला और अपने अन्य साथियों के साथ फिर से आया। आरोपियों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की।

 

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि राहुल, मोनू, दो महिला और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय