Saturday, May 10, 2025

कानपुर में बेकाबू कार दीवार तोड़ते स्कूल में घुसी, एक बच्चे की मौत, एक घायल

कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के तात्या टोपे नगर में सोमवार को एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार तोड़ते हुए अन्दर जा घुसी। हादसे में एक बच्चे की जान चली गई। जबकि हादसे में घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया हादसे में आर्यन नाम के बच्चे की मृत्यु हुई है। हादसे में घायल अन्य बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बैसोया गांव निवासी धर्मेन्द्र अपने परिवार के साथ गुजैनी गांव में रहते है।

धर्मेंद्र की पांच वर्षीय बेटी खुशी और पड़ोसी बच्चा आर्यन सचान अपने घर के बाहर ठाकुर विशंभर नाथ इंटर कॉलेज के गेट के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार से जा भिड़ी। हादसे में खुशी और आर्यन घायल हो गए।

 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ​चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय