Thursday, May 2, 2024

मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने SSP दफ्तर का गेट जबरन खोलकर ट्रैक्टर अंदर घुसाए, भाकियू के बैनर तले किसान कर रहे हैं धरना-प्रदर्शन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। डीएम आफिस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। किसानों ने एसएसपी आफिस में भी जबरदस्ती ट्रेक्टर घुसा दिए हैं, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामला संभाल लिया।किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का कचहरी में डीएम आफिस पर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचने शुरू हो गये हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश पर आज शहर में भाकियू का ट्रेक्टर मार्च निकाला गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बडी संख्या में किसान अपने ट्रेक्टरों पर सवार होकर कचहरी में डीएम आफिस पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कचहरी में शुरू हुए धरने पर बड़ी संख्या में किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर चौधरी ओमपाल मलिक ने धरने की अध्यक्षता व संचालन देव अहलावत ने किया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों को समर्थन दिया गया। किसानों के बीच धरने पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय